गोपालगंज, अगस्त 31 -- सिधवलिया। भारत सरकार के राष्ट्रीय अंधापन नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शनिवार को सिधवलिया प्रखंड मुख्यालय स्थित महावीर मंदिर प्रांगण में नेत्र रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संयोजक सह समाजसेवी मोहन गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप कुमार गुप्ता ने आंख से पानी आना, काला मोतियाबिंद, सामान्य मोतियाबिंद, नाखुना, नजदीकी व दूर दृष्टि संबंधी समस्याओं सहित विभिन्न नेत्र रोगों की जांच की। इस दौरान मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। कुल 170 मरीजों की जांच की गई। डॉ. गुप्ता ने उपस्थित लोगों को नेत्र रोगों से बचाव के उपाय बताए और समय-समय पर जांच कराने की सलाह दी। शिविर में पवन गुप्ता, कलावती देवी, छोटे लाल राय आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.