चाईबासा, दिसम्बर 8 -- चाईबासा, संवाददाता। रोटरी क्लब चाईबासा के तत्वावधान में संजीव नेत्रालय चाईबासा में नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। एसआर रुंगटा ग्रुप द्वारा प्रायोजित दो दिवसीय इस शिविर में प्रथम दिवस कुल 17 लोगों का नि:शुल्क ऑपरेशन डॉक्टर जया जारिका द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मोतियाबिंद नेत्र चिकित्सा कार्यक्रम के संयोजक महेश खत्री ने बताया कि दो दिवसीय चिकित्सा शिविर में 89 लोगों का निबंधन किया गया, जिसमें लगभग 40 लोगों का चयन ऑपरेशन के लिए किया गया है, इनमें से प्रथम चरण में 17 लोगों का ऑपरेशन निशुल्क किया गया है।शिविर का अवलोकन एसआर रुंगटा ग्रुप के निर्देशक मुकुंद गुप्ता, प्रभात पसारी, बलराम सुल्तानिया, राजकुमार ओझा और अनिल गुप्ता ने किया। चिकित्सक डॉ. संजीव कुमार तिरिया के नेतृत्व में शिविर का आयोजन किया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.