मऊ, दिसम्बर 20 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। बिजली विभाग की ओर से शनिवार को खुरहट, मोहम्मदाबाद, खैराबाद, वलीदपुर, करहा में बिजली बिल राहत योजना के तहत शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में पहुंचे 153 उपभोक्ताओं ने अपना पंजीकरण कराया। इस दौरान बिजली बिल बकाएदारों से 12 लाख 60 हजार रूपये राजस्व की प्राप्ति हुई। अधिशासी अभियंता विद्युत महेश चंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि रविवार को भी विद्युत विभाग के सभी कार्यालय खुले रहेंगे। विद्युत राहत योजना के तहत उपभोक्ता अपना पंजीकरण भी कर सकते हैं और बिलों का भुगतान भी कर सकते हैं। साथ ही बड़े बकाएदारों को सख्त निर्देश दिया कि जो भी समय से इस योजना का लाभ उठाते हुए विद्युत बिलों का भुगतान कर दें। जिससे आगे होने वाली समस्या से बचेंगे। अन्यथा विभाग द्वारा कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर नीरज कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.