वाराणसी, अप्रैल 23 -- वाराणसी। ठाकुर राधामाधव लाल ट्रस्ट और हिन्दू सेवा सदन की ओर से बुधवार को रानीपुर, शीलनगर कॉलोनी (महमूरगंज) में नेत्र जांच शिविर लगा। वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गोविंद वल्लभ खलको के निर्देशन में लगभग 140 लोगों की आंखों की जांच की गई। जिसमें से 30 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। वही 90 लोगों को निःशुल्क चश्मा प्रदान किया गया। कार्यक्रम संयोजक ट्रस्ट के अध्यक्ष सचि कुमार साह ने बताया कि अगले हफ्ते से मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन हिन्दू सेवा सदन में किया जाएगा। जहां निःशुल्क लेंस प्रत्यारोपण संग दवा भी दी जाएगी। इस दौरान राजेन्द्र मोहन साह, अनिल रस्तोगी, कौस्तुभ साह, अतुल पांडेय, अतुल अग्रवाल, अजय बिन्द, पप्पू केशरी, कमल तिवारी, राजकुमार वाही मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.