सीतापुर, दिसम्बर 13 -- संदना, संवाददाता। अनोगी में शुक्रवार को केनरा बैंक परिसर में निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित किया गया। प्रधान प्रतिनिधि राणा प्रताप उर्फ गुड्डू सिंह और सीतापुर आंख अस्पताल के सहयोग से हुए शिविर में 140 मरीजों की जांच की गई। इनमें से 70 जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन हेतु बस द्वारा सीतापुर आंख अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों की टीम ने आंखों की देखभाल और मोतियाबिंद के बारे में जागरूक किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...