बांदा, नवम्बर 27 -- बांदा। संवाददाता बबेरू कस्बे के तिंदवारी रोड स्थित एक बैंक शाखा द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। कस्बे के 14 लोगों द्वारा द्वारा रक्तदान किया गया। कस्बे के तिंदवारी रोड स्थित बैंक शाखा में रक्तदान शिविर का शुभारंभ शाखा प्रबंधक विवेक मलिक ने किया। सत्यम खरे, अरविंद सिह, प्रदीप सिंह, संजय उपाध्यय, सतीश सिंह, अशोक कुशवाहा, ऋषि पांडेय, कुशल सिंह, अभिनव, कुलदीप, सुमित ने रक्तदान किया। स्वास्थ्य विभाग के प्रमोद द्विवेदी, अनुराग, अर्चना यादव आदि ने शिविर में सहयोगी की भूमिका निभाई। शाखा प्रबंधक विवेक मलिक ने बताया बैंक द्वारा हर वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। क्षेत्र के लोगों व बैंक कर्मचारियों द्वारा रक्तदान किया जाता है। इसका उदेश्य लोगों में रक्तदान को लेकर जागरूकता लाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...