बलरामपुर, जनवरी 6 -- तुलसीपुर, संवाददाता। स्थानीय विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत कल्याणपुर पंचायत भवन में एक शिविर का आयोजन किया गया| शासन द्वारा आयुष्मान गोल्डन कार्ड, फार्मर रजिस्ट्री, फैमिली आईडी, फार्मर रजिस्ट्री बनाने का अभियान संचालित किया गया है|शिविर में 14 किसानो का फार्मर रजिस्ट्री किया गया आठ आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए गए11 फैमिली आईडी बनाया गया| शिविर में कृषि विभाग से कमलनयन उपाध्याय, लेखपाल राज महेंद्र, पंचायत सचिव अनिल कुमार द्वितीय, पंचायत सहायक सरिता देवी के पति देव प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे वह ग्रामीणों को जागरूक किया| ग्राम पंचायत प्रेम नगर में कृषि विभाग के कृषिकांत द्वारा 12 किसान रजिस्ट्री की गई|

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...