पाकुड़, जून 9 -- प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व बंदना योजना के तहत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में प्रखंड की गर्भवती माताओं के लिए विशेष जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में पाकुड़िया सहित प्रखंड के दर्जनों दूरदराज के विभिन्न गांवों से पहुंची लगभग 135 गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क संपूर्ण स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. भरत भूषण भगत, चिकित्सक डॉ. प्रीतम कुमारी एवं डॉ. गंगा शंकर साहा के साथ एएनएम बबिता कुमारी, अनिता एवं प्रभात दास आदि स्वास्थ्यकर्मियों ने अस्पताल पहुंची गर्भवती महिलाओं का रक्तचाप, वजन, हीमोग्लोबिन, यूरिन, एचआईबी, शुगर, एलबोमिना आदि अन्य बीमारियों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवा और जरूरी चिकित्सकीय सलाह दिए। चिकित्सा प्रभारी डॉ. भरत भूषण भगत ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.