प्रयागराज, दिसम्बर 15 -- ब्लड फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन और करेली टाइम्स संस्था की ओर से रविवार को शगुन पैलेस में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर एएमए और अन्हा ब्लड बैंक के सहयोग से 118 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस मौके पर एमएमए में गोल्ड मेडल जीतने वाली खुशबू निषाद को सम्मानित किया गया। अध्यक्ष संजीव चावला और केपी मिश्र ने रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। बाबू उस्मानी, अशोक गुप्ता, नीरज पांडेय, राहुल निषाद, मनीष निषाद, गुरविंदर सिंह, असरा नवाज, डॉ. आरिफ कादरी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...