पाकुड़, सितम्बर 10 -- महेशपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिव्यांगता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. डेविड बास्की, डॉ. राम प्रसाद यादव, डॉ. प्रकाश मुर्मू, डॉ. सुनील कुमार किस्कू, डॉ. दीपक कुमार भगत ने दिव्यांग व्यक्तियों का स्वास्थ्य जांच किया। वैसे दिव्यांग व्यक्ति जिसके पास पहले से प्रमाण पत्र नहीं है। उनके लिए दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किया गया। कुल 110 दिव्यांगों की जांच हुई। मौके पर शैलेंद्र आनंद, गौरव कुमार, अरविंद तिवारी, सुमन कुमार एक्का, राजेश कुमार रंजन, गोलाम गौस मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...