लातेहार, नवम्बर 11 -- चंदवा, प्रतिनिधि। कामता पंचायत के सांसद आदर्श ग्राम चटुआग के पीवीटीजी आदिम जनजाति परहैया टोला में स्व़ डॉ. रमेश शरण (पूर्व कुलपति, विनोबा भावे विश्वविद्यालय) की स्मृति में आर. शरण संस्था की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसमें लगभग 110 ग्रामीणों की जांच की गई, जिनमें 80 से अधिक परहैया समुदाय के लोग शामिल थे। जांच में टीबी, कुष्ठ, लिवर रोग, एनीमिया, कुपोषण जैसी बीमारियां पाई गईं। सभी को आवश्यक दवाएं, ग्लूकोज़, आयरन सप्लीमेंट व हेल्थ टॉनिक प्रदान किए गए। संस्था की ओर से जरूरतमंद वृद्धों को कंबल और बच्चों को चॉकलेट वितरित की गई। लातेहार सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. अखिलेश्वर प्रसाद भी मौजूद रहे। सभी एक किलोमीटर पैदल चलकर शिविर स्थल तक पहुंचकर सेवा दी। शिविर में डॉ. अमर नाथ प्रसाद, डॉ. अलीशा टोप्पो, तकनी...