मुरादाबाद, फरवरी 8 -- ऑर्गेनम होम्योपैथिक सर्वहार सोसाइटी एवं परशुराम सेना के तत्वावधान में होम्योपैथी एवं एक्यूप्रेशर चिकित्सा शिविर का आयोजन दीनदयाल नगर स्थित श्री प्रेमशंकर पार्क पर किया गया। डॉ.अंशूमान व डॉ.नूतन आर्य ने मरीजों की जांच करके दवा बांटी। डॉ.आरके शर्मा ने एक्यूप्रेशर पद्धति से मरीजों का इलाज किया। जटिल रोगों से पीड़ित मरीजों में होम्योपैथी चिकित्सा के साथ एक्यूप्रेशर को विशेष कारगर बताया। संचालन पुष्कर राम ने किया। चरण सिंह, दीपाली, गीता, निशि, करन कोहली, सिद्धार्थ, रुद्राक्षी का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...