कन्नौज, जनवरी 10 -- छिबरामऊ, संवाददाता। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, कन्नौज शाखा के तत्वावधान में सिकंदरपुर क्षेत्र के ग्राम धिंगपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। यहां जरूरत मंदों को कंबल भी वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के महासचिव रामानंद कटियार ने किया। उन्होंने मौके पर ही जरूरतमंद ग्रामीणों को कंबल वितरित किए। इस अवसर पर ग्रामीणों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा भीषण ठंड से बचाव के लिए कंबल प्रदान किए गए। डॉ.सरित द्विवेदी ने स्वास्थ्य शिविर की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता और राहत के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं। उन्होंने लोगों से ठंड से बचाव हेतु उचित सावधानियां बरतने की अपील भी की। कार्यक्रम में डॉ.विवेक पाल, डॉ.अनुपम सिंह, मधुबाला पाल,...