बदायूं, जनवरी 6 -- बिल्सी। नगर समेत क्षेत्र के गांव नागरझूना, सैदपुर, वजीरगंज में सोमवार को विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में ओटीएस शिविर आयोजित किए गए। शिविर में उपभोक्ताओं ने बिल सुधार, ओटीएस योजना एवं बकाया जमा कराने से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं। एसडीओ जयप्रकाश राजपूत ने उपभोक्ताओं की मौके पर समस्याओं का समाधान किया। शिविर में कुल 66 बकाएदारों का ओटीएस योजना में पंजीकरण कराया गया। वहीं, विभाग ने करीब सात लाख रुपये की बकाया धनराशि भी मौके पर जमा कराई। शिविर में अवर अभियंता गजेंद्र पाल सिंह, उमाशंकर, रामस्वरुप, मनोज कुमार, राजेश कुमार, सूरज पटेल, मनोज कुमार, बिलाल अली आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...