बदायूं, फरवरी 24 -- सहसवान। डीपी महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन का सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक किया। स्वयंसेवकों ने स्थानीय लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया और सुरक्षा उपकरणों जैसे हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग की अपील की। छात्र-छात्राओं ने प्रभावी नुक्कड़ नाटक के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में विमला, सरिता, सुनीति, रेनू और प्रियंका आदि ने अपनी कला के माध्यम से नियमों की महत्ता को दर्शाया। कार्यक्रम प्रभारी दिव्यांश सक्सेना एवं अवंतिका चांडक की उपस्थिति में बौद्धिक सत्र संपन्न हुआ, जिसमें जीवन सुरक्षा के लिए अनुशासन को अनिवार्य बताया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...