गंगापार, फरवरी 20 -- राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ मारुति शरण ओझा व द्वितीय इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ अजय यादव के दिशा-निर्देशन में सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। 20 से 26 फरवरी तक चलने वाले यह विशेष शिविर बजहां मिश्रान स्थित महावीर सुमित्रा महाविद्यालय में आयोजित किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो आशीष जोशी ने की। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ प्रबंधक पंकज त्रिपाठी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने विशेष शिविर की शुरुआत की। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्रा जेया अंजुम द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। एनएसएस की दोनों इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि डॉ पंकज त्रिपाठी ने शिक्षकों...