गोड्डा, फरवरी 1 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष रमेश कुमार एवं सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर राजकीय मेला परिसर में विधिक जागरुकता शिविर आयोजित कर आम लोगों को कानून की जानकारी दी गई। इस दौरान कानून से संबंधित बुकलेट का वितरण किया गया। इस दौरान डालसा की ओर से गठित टीम के सदस्यों में शामिल अधिकार मित्र नवीन कुमार ,अजय टूडू ,ललिता कुमारी, अर्चना कुमारी, सुनील कुमार, बासुदेव मणीनंदन कुमार, रामविलास महतो आदि ने ग्रामीणों को विविध जानकारी दी। कार्यक्रम में ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय जिला इकाई की प्रभारी बीके पुनम ने कहा कि कानून हमें अनुशासन का पाठ पढ़ाता है। कानून समाज के सभी वर्गों पर समान रूप से लागू होता है। ऐसे में हमें अपने अधिकार व कर्तव्यों के प्रति जागरुक रहना चाहिए। दूसरे के अधिकार का अतिक्रमण करन...