चम्पावत, अक्टूबर 9 -- लोहाघाट में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए एल्मिको संस्था और समग्र शिक्षा की ओर से सहायक उपकरण चिन्हीकरण शिविर लगाया। इस दौरान शिविर में 6 से 18 आयु वर्ग के 37 विशेष आवश्यकता वाले बच्चे शामिल रहे। जिसमें 21 बच्चों का सहायक उपकरण के लिए चिन्हीकरण किया। गुरुवार को बीआरसी लोहाघाट में बीईओ धनश्याम भट्ट की अध्यक्षता पर आयोजित शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने किया। कानपुर से आई अल्मिको संस्था और समग्र शिक्षा की ओर से आयोजित शिविर में एसीएमओ डॉ. इद्रजीत पांडेय के नेतृत्व में चिकित्सकों ने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए सहायक उपकरण के लिए चिन्हीकरण किया गया। इस दौरान पांच बच्चों के दिव्यांग प्रमाण पत्र, 15 के यूडीआईडी कार्ड और 21 बच्चों का सहायक उपकरण के लिए चिन्हीकरण किया गया। शिविर का स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.