बदायूं, मार्च 6 -- तहसील सभागार में बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शिव कुमारी एवं ग्राम न्यायालय के न्यायाधीश अर्जित वर्मा ने मौजूद लोगों को न्याय एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि पॉक्सो एक्ट, नारी सशक्तिकरण, हेल्पलाइन नंबर 1090, 1500 , 112 आदि के बारे में भी लोगों को जानकारी दी। लंबे समय से लंबित वाद के निस्तारण को लेकर लोक अदालत के बारे में भी लोगों को समझाया गया। तहसीलदार राहुल कुमार गुप्ता ने प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं के उद्धार को चलाई जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.