किशनगंज, सितम्बर 29 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि उपभोक्ताओं को सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देने एवं उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करने के उद्देश्य से विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कार्यालय, किशनगंज के तत्वावधान में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर कार्यालय परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं की भागीदारी देखी गई। विद्युत अधीक्षण अभियंता केवल विकास चन्द्र ने बताया कि शिविर में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री विद्युत सहायता योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। इस योजना के तहत पात्र उपभोक्ताओं को हर महीने 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि योजना का लाभ तभी संभव है जब उपभोक्ता अपने पूर्व के बिजली बिलों का बकाया शून्य कर लें। योजना के अंतर्गत 125 यूनिट तक बिजली खपत पर उपभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.