नोएडा, जून 15 -- नोएडा। सेक्टर-82 ईडब्ल्यूएस पॉकेट 7 अपार्टमेंट में रविवार को आरडब्ल्यूए के संयोजन में नेक्सिस हॉस्पिटल द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में शुगर, ब्लड प्रेशर की निःशुल्क जांच की गई। जनरल सर्जन डा. श्रेया, गाइनेकोलॉजिस्ट डा. जैनाब, फिजिशियन डा. विशाल ने लोगों की जांच की और उन्हें परामर्श दिया। शिविर में सौ से अधिक लोगों ने लाभ उठाया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राघवेंद्र दुबे ने कहा कि संयमित दिनचर्या और नियमित अंतराल पर जांच से हम गंभीर रोगों से बच सकते हैं। अनियमित जीवन शैली, फास्ट फूड की अधिकता, भागदौड़ की जिंदगी में स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देना, हमारे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। इसके लिए सजग रहना जरूरी है। इस अवसर पर आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष रवि राघव, कोषाध्यक्ष सुशील पाल, गोरे लाल, सुभाष शर्मा, सर्वेश तिवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.