झांसी, जनवरी 9 -- शिविर में लोगों ने कराया परीक्षण झांसी (बबीना), संवाददाता सड़क सुरक्षा माह के तहत शुक्रवार को बबीना टोल प्लाजा पर नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ डॉ. नीलम ने किया। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबीना के डॉक्टर प्रमोद अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता परियोजना प्रमुख प्रदीप कुमार चौधरी ने की। शिविर में टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन चालकों, राहगीरों एवं आम लोगों के स्वास्थ्य और नेत्रों की जांच की गई। जांच के बाद जरूरतमंदों को नि:शुल्क दवा एवं आवश्यक परामर्श भी दिया गया। लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। बबीना के वरिष्ठ प्लाजा प्रबंधक अभिषेक...