रुडकी, फरवरी 3 -- रुड़की, संवाददाता। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के जन्मदिन पर मंगलवार को पनियाला रोड पर स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर लगाकर आंखों और दांतों की जांच की। इसके साथ ही शुगर, थायराइड आदि के टेस्ट किए। कार्यक्रम संयोजक रोमा सैनी ने कहा कि नरेश बंसल समाजसेवा में समर्पित रहे हैं। इस मौके पर प्रमोद चौधरी, गौरव कौशिक, संजय प्रजापति, नेत्रपाल चौधरी, रामगोपाल कंसल, सुनील, राकेश आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...