चतरा, जनवरी 16 -- प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के रामपुर गांव में शुक्रवार को आयुष ग्राम शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन पंचायत के मुखिया महजवी प्रवीण और प्रतिनिधि काशिफ रजा ने फीता काटकर किया। मौके पर पर दर्जनों लोगों ने स्वास्थ्य की जांच कराया और दवाइयां भी लोगों ने लिया गया। आयुष के डॉक्टर महबूब आलम एवं सिकन्दर कुमार ने लोगों को होम्योपैथिक उपचार कराने के प्रति लोगों को जागरूक किया गया और लोगों को सलाह दी गई कि आप हमेशा होम्योपैथिक का उपचार करावें। इस मौके पर उपस्थित लोगों के बीच पौधा भी वितरण किया गया। मौके पर मुखिया महजवी प्रवीण, मुखिया प्रतिनिधि काशिफ रजा, अनुज कुमार यादव, मुकर्रम खान ,रकीबुल इमाम एवं गांव के दर्जनों लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...