रामपुर, दिसम्बर 28 -- मैत्री वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से पीएम जन औषधि केंद्र ज्वालानगर पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें ब्लड प्रेशर एवं शुगर की निशुल्क जांच की गई। जरूरतमंद व्यक्तियों को निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। शिविर में 25 लोगों ने बीपी एवं शुगर की जांच कराई और 100 लोगों को निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। अध्यक्ष एड. संजीव यादव, जगदीश शर्मा, देवेंद्र सैनी, निशांत आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...