बगहा, अगस्त 12 -- बेतिया, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। डीएम धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि हल्कावार राजस्व महाअभियान शिविर में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वे सोमवार को कलेक्ट्रेट के मीटिंग हॉल में सोमवारीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से 16 अगस्त से 20 सितम्बर तक चलने वाले राजस्व महा अभियान को जिले में सफल बनाने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को काम करना है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की सभी सेवाएं ऑनलाइन होने के बावजूद दाखिल खारिज और परिमार्जन से संबंधित समस्याओं से लोग परेशान रहते हैं। इन्हीं समस्याओं के समाधान के लिए ऑनलाइन जमाबंदी में सुधार, उत्तराधिकार नामांतरण, बंटवारा नामांतरण और छूटी हुई जमाबंदी को ऑनलाइन करने के लिए रैयतों से आवेदन प्रपत्र ...