रामपुर, फरवरी 23 -- रामपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को आयोजित मदर टेरेसा रेंजर्स शिविर के चौथे दिन प्रशिक्षिका नरवंत कौर ज़िला संगठन कमिश्नर गाइड ने ध्वज शिष्टाचार एवं इसके उद्देश्य के बारे में छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी। साथ ही रेंजर्स को विभिन्न गांठों बंधन को सिखाया एवं समझाते हुए बताया कि किस प्रकार हम इनका प्रयोग अपने दैनिक जीवन में कर सकते हैं। इस प्रकार का ज्ञान हमें विषम परिस्थितियों में केवल अपना ही नही बल्कि दूसरों का जीवन बचाने में भी उपयोगी हो सकता है। इसके साथ ही टेंट बनाना एवं विभिन्न गैजेट्स बनाना भी बताया एवं हम किस प्रकार मितव्ययता के साथ सीमित संसाधन में जीवन यापन कर सकते हैं के विषय में भी जानकारी दी। शिविर में पोस्टर प्रतियोगिता पर्यावरण संरक्षण विषय पर कराई गई। इस अवसर पर प्रो.अनीता देवी...