मुजफ्फर नगर, फरवरी 12 -- गांव दत्तियाना में आयोजित रक्तदान शिविर में सैकड़ो लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया। गुरुवार को क्षेत्र के गांव दत्तियाना में सर्वोदय चेरिटेबल ब्लड सेंटर के द्वारा जीएस पब्लिक स्कूल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो लोगों ने रक्तदान किया। शिविर के आयोजक एवं भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष संजीव खोखर ने कहा कि रक्तदान सबसे बडा दान है। जिससे किसी की जान बच सकती है। और रक्तदान करने से बिमारियों से बचाव भी होता है। इस दौरान रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान ब्रजवीर सालार, वेदपाल सालार, मास्टर नेमपाल सिंह, मित्रपाल सिंह, विरेन्द्र खोखर, सुशील खोखर, वसीम अहमद, साजिद ठेकेदार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...