गाज़ियाबाद, जनवरी 16 -- गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित वीवीआईपी सोसाइटी के क्लब हाउस में पतंजलि योग समिति की ओर से योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में योगिंग जोगिंग, प्राणायाम, सूक्ष्म व्यायाम आदि का अभ्यास कराया गया। साथ ही लोगों को अच्छे आहार के बारे में जानकारी दी। शिविर में स्वामी परमार्थ देव ने योग शिविर किया। योग शिविर का आयोजन निरंजन सिंह, अमरदीप, सुरेश पाल, सुरेंद्र पाल, राजवीर सिंह और राजेश यादव के सहयोग से किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...