धनबाद, दिसम्बर 22 -- कतरास, प्रतिनिधि। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 दिसंबर 2025 को लायंस क्लब कतरास तथा एलसीआरएन खरकिया आई हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में मोतियाबिंद जांच सह ऑपरेशन शिविर का आयोजन राजस्थानी समाज भवन में किया गया। यह शिविर एलसीआरएन खरकिया आई हॉस्पिटल का 1019 वां तथा लायंस क्लब कतरास का चौथा कैंप था। शिविर का विधिवत उद्घाटन लायंस क्लब कतरास के अध्यक्ष डॉ वीएन चौधरी एवं एडमिनिस्ट्रेटर डॉ उमाशंकर ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में एलसीआरएन खरकिया आई हॉस्पिटल के डॉ सूर्यकांत एवं उनकी टीम द्वारा कुल 215 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिसमें 44 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई। चयनित सभी मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु एलसीआरएन खरकिया आई हॉस्पिटल, चिरकुंडा भेजा जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में लायंस क्लब कतरास के सच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.