फरीदाबाद, जनवरी 7 -- फरीदाबाद। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से लोगों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी देने और अधिक से अधिक लोगों को योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से कल गांव पाली में शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सुबह 11 बजे गांव पाली स्थित बारात घर में लगेगा। शिविर में एनआईटी के विधायक सतीश फागना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता जितेंद्र सिंह ढुल्ल और कार्यकारी अभियंता संजय मंगला भी विशेष रूप से शामिल होंगे। पाली सब-डिवीजन के सहायक अभियंता अमित देसवाल ने बताया कि शिविर में नगर निगम पार्षद, जिला परिषद सदस्य, सरपंच-पंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि योजना के तहत सरकार भारी सब्सिडी पर सोलर कनेक्शन उपलब्ध करा रही है। एक किलोवाट पर 30 हजार, दो किल...