पाकुड़, नवम्बर 30 -- उपायुक्त मनीष कुमार ने शनिवार को समाहरणालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सेवा का अधिकार सप्ताह के उपलब्धियों की जानकारी दी। बताया कि जिले भर में अब तक 149 विशेष शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया है। इन शिविरों में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं प्रमाण-पत्र सेवाओं से संबंधित कुल 31,930 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 16,827 आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया गया है, जो कुल आवेदनों का 52.70 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 13,232 आवेदन लंबित, 1,862 आवेदन प्रगति पर, तथा 9 आवेदन निरस्त किए गए हैं। कहा कि जिले में चल रहे शिविरों की सतत निगरानी की जा रही है, ताकि नागरिकों को उनकी सेवाएँ समयबद्ध, पारदर्शी और सुगम तरीके से उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि जनसेवा को घर-घर तक पहुँचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.