घाटशिला, फरवरी 23 -- मुसाबनी। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) मुसाबनी के तत्वावधान में पूर्वी बादिया, दक्षिण बादिया और बेनसोल क्लस्टर में वार्षिक कार्य योजना एवं बिजनेस डेवलेपमेंट प्लान से संबंधित प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर का मकसद ग्राम संगठन में ग्रामीण महिलाओं को आजीविका बढ़ाने के लिए वार्षिक कार्य योजना तैयार करना है। जेएसएलपीएस ग्रामीण महिलाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए बृहद पैमाने पर काम कर रही है। इस पहल के तहत जेएसएलपीएस ने इंटीग्रेटेड फॉर्मिंग कलस्टर परियोजना शुरू की है, जिसका उद्देश्य खेती, पशुपालन, फल उत्पादन, वनोपज जैसे विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं को रोजगार प्रदान करना है। महिलाएं अपने उत्पादों को उचित मूल्य पर अधिक से अधिक बेचकर ढेर सारा मुनाफा कमा सके और खुद और अपने परिवार को ...