उरई, दिसम्बर 23 -- उरई। शिविर में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी विशेष रूप से सराहनीय रही, जिससे महिला सशक्तिकरण का मजबूत संदेश भी समाज तक पहुंचा। इस सामाजिक पहल को ऑपरेशन विजय योद्धा संगठन का भी पूर्ण समर्थन प्राप्त हुआ। संगठन के जनपद अध्यक्ष राम प्रताप सिंह सेंगर, जिला संरक्षक अमर सिंह चंदेल एवं जिला उपाध्यक्ष बब्बन ठाकुर (रविंद प्रताप सिंह) की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक मजबूती प्रदान की। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अर्चना गुप्ता ने कहा भारतीय महिला अधिकार संरक्षण संस्थान शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, महिला सशक्तिकरण, कानूनी सहायता, घरेलू हिंसा, दहेज प्रथा और यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों पर निरंतर कार्य कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...