दरभंगा, दिसम्बर 17 -- दरभंगा। जिला भाजपा के पूर्व महामंत्री अंकुर गुप्ता ने मंगलवार को संजय सरावगी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए रक्तदान किया। अंकुर गुप्ता के नेतृत्व में उनके साथ दीपक पंजियार, दीपक यादव, बसंत शाह, अरविंद सिंह, शुभ अग्रवाल तथा दर्जनों कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा व राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन का आभार जताया। मौके पर डीएमसीएच अधीक्षक डॉ. शीला साहू, जिला उपाध्यक्ष विकास चौधरी, शिलानाथ प्रसाद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...