कौशाम्बी, मार्च 8 -- सदर बीआरसी के भड़ेसर प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को महिला दिवस पर कराटे प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें ब्लैक बेल्ट कराटे कोच जाह्नवी शर्मा ने बालिकाओं को किक, पंच, थ्रोइंग आदि का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ बेटियां मार्शल आर्ट, कराटे की ट्रेनिंग नियमित तौर करें। इससे वह शारीरिक और मानसिक रूप से तो मजबूत रहेंगी ही, साथ में किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए भी कमजोर नहीं पड़ेंगी। कहा कि हर विद्यालय में बालिकाओं के लिए शासन को मार्शल आर्ट, कराटे की ट्रेनिंग अनिवार्य कर देना चाहिए। इस मौके पर कराटे एसोसिएशन कौशाम्बी एवं जिला ओलंपिक संघ के सचिव अतुल सोनकर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.