नोएडा, सितम्बर 7 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। रोटरी क्लब के सदस्य मुकुल गोयल, कपिल गर्ग ने बाढ़ से पीड़ित परिवारों को प्रशासन की मदद से सेक्टर 135 में बनाए गए शिविर में जूस, खाद्य सामग्री और सेनेटरी नैपकिन वितरित की। उनका कहना है कि गौतमबुद्ध नगर के हजारों लोग इस समय अपने घर से बेघर हो गए हैं, जिनको प्रशासन की ओर से सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इस मौके पर जिलाधिकारी मेधा रूपम, एडीएम अतुल कुमार, एसडीएम आशुतोष गुप्ता, तहसीलदार प्रतीक सिंह चौहान, मनोज बाबू, जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.