फरीदाबाद, दिसम्बर 17 -- फरीदाबाद। बल्लभगढ़ जोन में प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार को निगम का साप्ताहिक शिविर लगाया गया। शिविर में 12 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से पांच का मौके पर समाधान कर दिया गया, जबकि बाकी मामलों को आगे भेजा गया। प्रवक्ता के मुताबिक यह शिविर बल्लभगढ़ जोन कार्यालय में आयोजित किया गया। क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी दीपा पब्बी ने लोगों की समस्याएं सुनीं और जिन मामलों का समाधान संभव था, उन्हें तुरंत निपटाया गया। उन्होंने बताया कि शिविर का उद्देश्य प्रॉपर्टी आईडी प्रक्रिया को सरल बनाना और लोगों को बार-बार निगम कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना है। जिन सात शिकायतों का मौके पर निपटारा नहीं हो सका, उन्हें उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन के लिए भेजा गया है, ताकि जल्द समाधान हो सके। शिविर में निगम अधिकारिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.