भभुआ, फरवरी 8 -- पेज चार की खबर शिविर में दो हजार मरीजों की जांच कर दी गई दवा रामपुर, एक संवाददाता। श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा पड़ाव वाराणसी व शाखा खजुरा के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को प्लस टू उच्च विद्यालय खजुरा के परिसर में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जहां भिन्न भिन्न गांव से आए करीब दो हजार मरीजों की नि:शुल्क जांच कर दवाईयां भी दिया गया। इस बात कि जानकारी देते हुए उक्त समुह के संयुक्त मंत्री मनिष कुमार सिंह ने बताया कि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो जिसको ध्यान में रखते हुए पर्ची कटाने के लिए छह काउंटर लगाए गए थे। इसके अलावा मरीजों की जांच कर उपचार करने के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम का अलग अलग स्टॉल लगाए गए है। जहां मरीजों का हिमोग्लोबिन,बीपी, शुगर, यूरिक एसीड, मलेरिया, टाइफाइड की जांच कर जरुरत के अनुसार मरीजों...