चमोली, मार्च 3 -- स्वास्थ्य विभाग पौड़ी द्वारा एनपीपीसीडी कार्यक्रम के तहत विश्व श्रवण दिवस के अवसर पर नेहरू मोंटेसरी स्कूल पौड़ी में चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला सलाहकार श्वेता गुसाईं द्वारा विश्व श्रवण दिवस की थीम मानसिकता बदलें, अपने आप को सशक्त बनाएं और कान और सुनने की क्षमता को सभी के लिए आसान बनाएं को लेकर विस्तार से जानकारी दी। ऑडियोलॉजिस्ट संजय द्वारा कानों के स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी दी गई। चिकित्सक शशांक उनियाल ने समय-समय पर कानों के चेकअप कराए जाने का महत्व, खानपान, व्यायाम, नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रखने की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित 75 छात्र-छात्राओं की ओरल और कानों की स्क्रीनिंग भी की गई। इस मौके पर राखी, संजय, सीमा, कमलदीप आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.