चंदौली, जनवरी 13 -- चंदौली। ग्रामोद्योग योजनाओं की जानकारी देने के लिए चकिया विकास खंड के हेतिमपुर ग्राम में 13 जनवरी को जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गिरजा प्रसाद ने बताया कि कार्यक्रम में विभाग से संचालित मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यकम एवं मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजनाओं के बारें में जानकारी दी जायेगी। इसमें 18 वर्ष से अधिक एवं कक्षा आठ अथवा उससे अधिक उत्तीर्ण बेरोजगार नवयुवक एवं नवयुवतियां जागरूकता कार्यकम में उपस्थित होकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.