गाज़ियाबाद, जनवरी 29 -- मुरादनगर। दिल्ली मेरठ मार्ग स्थित आईटीएस कॉलेज में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. अनिल कुश ने टीम के साथ तीन सौ कर्मचारियों का बीपी, ईसीजी, पीएफटी, शुगर सहित अन्य जांच कर दवा दी। इस मौके पर ईएसआईसी की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनीता सिंह ने एनिमिया, सर्वाइकल कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...