मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 5 -- मुजफ्फरपुर। जवाहर लाल रोड स्थित एक निजी बैंक में शुक्रवार को 17वां रक्तदान शिविर लगाया गया। इसका उद्घाटन जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार ने किया। ब्लड बैंक की निगरानी में शिविर संचालित हुआ। इसमें तीन दर्जन से अधिक बैंकर व अन्य ने रक्तदान किया। मौके पर बैंक के अधिकारी हिमांशु, निशांत चन्द्रा, संजय कुमार, अविनाश त्रिपाठी, आलोक रंजन झा, विकास सिंह, मुकुंद माधव, राकेश कुमार, प्रियांशु, वेद प्रकाश, गोविंद कुमार, ऋषिराज, राजाबाला, कोमल, नीरज कुमार, जितेंद्र कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...