गुड़गांव, जनवरी 3 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवादददाता। सिविल लाइन स्थित रेडक्रॉस के कामकाजी महिला आवास पर शनिवार को रोटरी क्लब ऑफ और एचसीडब्ल्यू फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। इसमें करीब 200 लोगों की जांच की गई। मुख्य अतिथि के रूप में जिला उपायुक्त अजय कुमार ने शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने मौके पर स्वास्थ्य जांच करवाई। इसमें हरियाणा महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष व रोटरी क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट सुमन दहिया, रोटरी प्रेसीडेंट रिचा अरोड़ा, रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव विकास कुमार विशिष्ट अतिथि रहे। अतिथियों ने रिब्बन काटकर शिविर का शुभारंभ किया। इस शिविर में महिला हॉस्टल की सभी कामकाजी महिलाओं, सभी सफाई कर्मचारी, घरों में काम करने वाले श्रमिकों ने भी अपनी जांच कराई। कैंप में करीब 200 लोगों की जांच की गई। उपायुक्त न...