रुडकी, दिसम्बर 15 -- इनर व्हील क्लब ऑफ स्पार्कल की ओर से श्री मारवाड कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज छावनी में विद्यालय में सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग के 10 दिन के कैंप का समापन किया गया। विद्यालय में लगे सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग शिविर में अतिथियों का स्वागत विद्यालय की छात्राओं द्वारा तिलक लगाकर किया गया। समापन कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। ट्रेनिंग कैंप में मार्शल आर्ट कोच विपिन चौधरी एवं स्टेट लेवल चैंपियंस अप्सरा एवं अंशिका ठाकुर ने विद्यालय की कक्षा छह से कक्षा आठ तक के 150 से अधिक छात्राओं को मार्शल आर्ट के अंतर्गत सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...