गिरडीह, फरवरी 3 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। कर्णपुरा पंचायत के आस्था में स्थित भोजदाहा उत्क्रमित उर्दू उच्च विद्यालय में बेंगाबाद एकता मंच की पहल पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा निःशुल्क वृहद स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसके पूर्व पौधारोपण और दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में इलाज के लिए मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। शिविर में लगभग छह सौ मरीजों का इलाज किया गया और मरीजों को निःशुल्क में आवश्यक दवा दी गई। मरीजों के इलाज के लिए जेनरल फिजिशियन, सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग, दांत, कान, नाक, गला एवं शिशु रोग, रक्त जांच के लिए अलग अलग स्टॉल लगाए गए थे। स्टॉल में संबंधित विभाग के चिकित्सकों द्वारा मरीजों का इलाज किया गया और उन्हें जरूरतमंद दवा भी दी गई। इस अवसर पर मर्सी अस्पताल के सी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.