हरिद्वार, मार्च 23 -- राज्य सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रविवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज, जगजीतपुर, हरिद्वार के परिसर में एक बहुउद्देश्य चिकित्सा शिविर कैंप का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विभागों के चिकित्सकों ने 113 मरीजों का उपचार किया। शिविर में प्रो. रीना पाल (ऑब्स एण्ड गायनी विभाग), प्रो. चन्द्रशेखर (आर्थोपेडिक्स विभाग), डॉ. शिखा सिंह व डॉ. राजन (पीडियाट्रिक्स विभाग), डॉ. श्रद्धा मिश्रा (जनरल सर्जरी विभाग), डॉ. अरविन्द कुमार (जनरल मेडिसिन विभाग), डॉ. सुफियान खान (ऑफ्थमालॉजी विभाग), डॉ. आकृति चौहान (डेंटेस्ट्री विभाग), डॉ. प्रतीक वर्मा, डॉ. किशन, डॉ. सौरभ (कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग) आदि ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.