किशनगंज, फरवरी 19 -- पोठिया। पोठिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आगामी 20 तथा 21 फरवरी को विकलांग शिविर का आयोजन किया जाएगा। आयोजित शिविर में विकलांग बच्चों के स्वास्थ्य जांच हेतु चार विशेषज्ञ चिकित्सक शिविर में उपस्थित रहेंगे। उक्त आशय की जानकारी देते हुए पोठिया प्रखंड प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एस. आर अंसारी ने बताया कि हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल कुमार, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अकील सरवर व डॉ. कुंदन कुमार तथा शिशु विशेज्ञ डॉ. अमितेश कुमार मौजूद रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...