फरीदाबाद, फरवरी 5 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम फरीदाबाद के साप्ताहिक शिकायत समाधान कैंप में 11 शिकायतों का मौके पर निपटारा किया गया। यह कैंप चंदावली ज़ोन कार्यालय में आयोजित हुआ। जॉइंट कमिश्नर करण सिंह भदौरिया सहित अधिकारियों ने नागरिकों की समस्याएं तुरंत हल कीं। ग्रेटर फरीदाबाद के चंदावली नगर निगम ज़ोन कार्यालय में आयोजित इस कैंप में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। कैंप में विशेष रूप से प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया गया, जिससे लोगों को काफी राहत मिली। कैंप के दौरान क्षेत्रीय अधिकारियों और कर अधिकारियों की टीम ने नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और आवश्यक दस्तावेजों की जांच के बाद तुरंत कार्रवाई की। अधिकतर शिकायतें जमीन, संपत्ति रिकॉर्ड और कर से जुड़ी हुई थीं, जिन्हें म...