बेगुसराय, जनवरी 9 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नावकोठी में शुक्रवार को गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गर्भवती महिलाओं की समुचित स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ परिवार कल्याण संबंधी परामर्श भी दिया गया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. नितिन कुमार द्वारा कुल 47 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई, जिसमें 6 महिलाएं एनीमिया से ग्रसित पाई गईं, जबकि एक महिला मधुमेह से पीड़ित पाई गई। जांच के दौरान महिलाओं की ऊंचाई, वजन, हीमोग्लोबिन, रक्तचाप, मधुमेह, एचआईवी सहित अन्य आवश्यक परीक्षण किए गए। डॉ. कुमार ने गर्भवती महिलाओं को प्रोटीन एवं आयरन युक्त आहार लेने की सलाह दी। साथ ही, प्रत्येक माह नियमित जांच, सुरक्षित संस्थागत प्रसव तथा गर्भावस्था ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.